Video

Advertisement


राजनीतिक वंशवाद को उखाड़ फेंकने के प्रधानमंत्री के आह्वान पर आगे आएं युवा : विष्णुदत्त शर्मा
bhopal,Youth should, come forward , Prime Minister
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा संसद में राजनीतिक वंशवाद को कठिन चुनौती बताया है। कुछ परिवार ऐसे हैं, जो राजनीति को उनके परिवार के सदस्यों तक ही सीमित रखना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि हर एक लाभ, हर फायदा उनके ही परिवार को मिले। हमारे प्रधानमंत्री जी ने राजनीतिक वंशवाद को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। उन्होंने इसके लिए युवाओं पर भरोसा जताया है और उनके इस आह्वान पर युवाओं को आगे आना चाहिए। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
 
एक नरेंद्र के सपनों को पूरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि मुझे 100 क्षमतावान नौजवान मिल जाएं, तो मैं उनकी मदद से दुनिया के दृश्य बदल सकता हूं। स्वामी विवेकानंद की कल्पना को हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं और उन्होंने अकेले ही पूरी दुनिया में भारत की छवि को बदल दिया है। जो स्वप्न उस समय के नरेंद्र यानी स्वामी विवेकानंद जी ने देखा था, हमें गर्व होता है कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी आज उस स्वप्न को पूरा कर रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत शब्द का उपयोग स्वामी विवेकानंद जी ने भी किया था। उन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना की थी। उनके सपनों को प्रधानमंत्री जी पूरी दृढ़ता से साकार करने का काम कर रहे हैं।
 
संकल्प की ताकत को पहचानें युवा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज युवा दिवस के अवसर पर आप सभी हार्दिक अभिनंदन करता हॅू। आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। 128 साल बाद हम एक ऐसे युवा आदर्श को याद कर रहे हैं, जिन्होंने भारत को दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया था, जिन्हें भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में युवाओं के आदर्श के रूप में देखा जाता है। हमारे बीच विश्व प्रसिद्ध स्वीमर सत्येंद्र कुमार उपस्थित हैं, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के उस कथन को अक्षरश: सत्य कर दिखाया है कि अगर मन में संकल्प है, तो दिव्यांग होना कोई अभिशाप नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी के पास उस समय शिकागो की धर्मसभा में जाने के लिए न तो व्यवस्था थी, न ही आमंत्रण। लेकिन उन्होंने प्रयास किए और सम्मेलन में अपनी बात रखने का अवसर हासिल किया। युवाओं में वह शक्ति है कि वे अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर हर संकल्प को पूरा कर सकते हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी ऐसे संकल्प युवाओं को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। भारत का युवा अपने चरित्र के आधार पर बनता है। मान, सम्मान चला जाए तो कुछ नहीं होता है, लेकिन चरित्र चला गया तो कोई पूछने वाला नहीं होगा। इसलिए आज के युवाओं को चरित्रवान बनने का संकल्प लेना चाहिए।
 
स्वामी विवेकानंद जी के विचार हमेशा प्रासंगिक
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व में एक यायावर ऋषि की तरह घूमकर भारत का नाम रोशन किया। विश्व को भारत की पुरातन संस्कृति से परिचय कराने का काम स्वामी जी ने किया था। उनके विचार हमेशा प्रासंगिक है। देश ही नहीं विश्व के युवा स्वामी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वामी जी के संकल्पों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
 
पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि स्वामी जी एक व्यक्ति नहीं विचार है। उनके विचारों को आगे बढाने का काम हर युवा को करना है। स्वागत भाषण मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने दिया। 
 
चित्र प्रदर्शनी का उद्धघाटन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिलाष पांडे, पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पार्टी नेताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की जिला इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर केंद्रित लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।


Kolar News 12 January 2021

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.