भोपाल हॉकी लीग फिर शुरू होगी
एक मार्च से होंगे मैच गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर के निवास पर हुई बैठक में भोपाल हॉकी लीग को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया। लीग का उदघाटन मैच एक मार्च को ऐशबाग स्टेडियम में खेला जाएगा। बैठक में संचालक खेल उपेन्द्र जैन, भोपाल हॉकी ऐसोसिएशन के पदाधिकारी ओलम्पियन ईनामदार रहमान, जलालुद्दीन, प्राइम स्पोर्टस क्लब के पदाधिकारी यावर खान, श्री शाहवर खान, डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्टस स्कूल शिक्षा प्रशांत दौलत और संजय शर्मा मौजूद थे।बैठक में भोपाल में हॉकी खेल को बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसी सिलसिले में विभिन्न डिपार्टमेन्ट क्लब की टीमों के बीच मैच के लिए एक मार्च 2015 से हॉकी लीग के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके साथ हॉकी के खेल मैदान विकसित करने के बारे में भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सईदिया स्कूल मैदान को सबसे पहले हॉकी खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाए। इसके बाद दूसरे मैदान को विकसित करने का काम होगा।