Video

Advertisement


एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी एमपी की तीन तीरंदाज
bhopal,  MP three archers, will represent India ,Asia Cup
भोपाल। बैंकाक के थाईलैण्ड शहर में आगामी आठ मार्च से 15 मार्च तक होने वाली एशिया कप स्टेज वन तीरंदाजी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की तीन खिलाड़ी मुस्कान किरार, रागिनी मार्को और अनुराधा अहिरवार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन खिलाडिय़ों ने गत 11 से 13 फरवरी तक सोनीपत हरयाणा में आयोजित भारतीय टीम के चयन ट्रायल में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन किया, जिसके चलते इन खिलाडिय़ों का एशिया कप के लिए चयन हुआ है।
 
खेल विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास ने रविवार को इस संबंध में जानकारी देते  हुए बताया कि चयनित तीनों खिलाडिय़ों को खेल मंत्री जीतू पटवारी एवं खेल संचालक डॉ. एसएल थाउसेन ने बधाई दी है और एशिया कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि चयनित तीनों खिलाड़ी मप्र राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रिचपाल सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।

उल्लेखनीय है कि मुस्कान किरार विगत दो बार की एशिया कप चैम्पियन हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक एवं 2019 में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक देश को दिलाया है। इसी तरह रागिनी मार्कों ने वर्ष 2019 में जूनियर वल्र्ड चैम्पियनशिप में मिक्स्ड टीम इवेन्ट में स्वर्ण पदक देश को दिलाया। वहीं, अनुराधा अहिरवार सबसे कम उम्र (16 वर्ष ) की खिलाड़ी हैं, जिनका पहली बार भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन हुआ है।
Kolar News 23 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.