Video

Advertisement


मप्र में ठंड का एक और दौर आने की संभावना
bhopal, There is a possibility, another round,cold in MP
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा हैं। सुबह और शाम के समय हल्की ठण्ड का अहसास हो रहा है। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से आसमान साफ़ है। वहीं रविवार को रात का पारा अचानक 2.5 डिग्री गिर गया। इसके चलते न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान 12.4 पर था। इसके कारण राजधानीवासियों ने रविवार को हल्की ठंड महसूस की। हालांकि रात सर्द होने से दिन के तापमान में कोई असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक हल्की गर्मी के बीच ठंड का एक और दौर दोबारा आने की संभावना है। 
 
रविवार को अधिकत तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। इधर मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों तक पूर्वी मप्र में हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 19 व 20 फरवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। जो पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के संपर्क में आने के बाद हल्की बारिश दे सकता है। इसके चलते भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर संभाग में अधिकतम तापमान में हल्की कमी आने की संभावना है।
 
सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बैतूल में किया गया रिकॉर्ड
 
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल संभाग के जिलों में काफी गिरे, शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। होशंगाबाद संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम, सागर, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बैतूल में रिकॉर्ड किया गया।
Kolar News 17 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.