Video

Advertisement


मप्र में कडक़ड़ाती ठंड से राहत तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज
bhopal,  Increase temperature, due to intense ,sunshine in MP
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम करवट ले रहा है। पिछले कई दिनों से पड़ रही कडक़ड़ाती ठंड से लोगों को राहत मिली हैं। राजधानी भोपाल में भी अब ठंड कम होती जा रही है। बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान 5.6 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। शुक्रवार को सुबह से धूप खिली है। इसके पहले गुरुवार को भी लोगों ने दोपहर के समय गर्मी महसूस की। शाम को भी ठंड कम रही। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया। रात का पारा भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.9 तो न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
 
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि आगामी दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह के समय हवाओं का रुख पूर्वी था जो शाम होते दक्षिण पूर्वी हो गया। इस कारण गर्म हवाएं मप्र की तरफ आ रही हैं। इससे गर्मी महसूस हो रही है। यह स्थिति करीब दो से पांच दिन तक बनी रहेगी।
 
तीन जिलों में 7 डिग्री दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस उमरिया, रीवा, बैतूल में दर्ज किया गया। सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा शहडोल व होशंगाबाद संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम तथा शेष संभागों में सामान्य रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दो दिन तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना व्यक्त की है।
Kolar News 14 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.