Video

Advertisement


सत्या या नंदी एक बार में एक ही को देख सकेंगे वन विहार के पर्यटक
bhopal, Satya or Nandi, tourists can see only ,one at a time
भोपाल। वन विहार आने वाले पर्यटकों का सिंहों के जोड़े सत्या और नंदी को एक साथ देखने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकेगी। वन विहार प्रबंधन की योजना के अनुसार नर और मादा सिंहों में से एक बार में एक को ही डिस्प्ले में रखा जाएगा। 
 
छत्तीसगढ़ के कानन पेंडारी चिड़ियाघर से नर और मादा सिंहों का जोड़ा वन विहार लाए जाने के बाद पर्यटकों को यह उम्मीद थी कि वे जल्द ही इस जोड़े को वन विहार में देख सकेंगे। लेकिन डिस्प्ले का बाड़ा एक ही होने के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो सकेगा। वन विहार के असिस्टेंट डायरेक्टर ए.के.जैन ने बताया कि फिलहाल हमारे पास लॉयन के लिये डिस्प्ले एक ही है। सत्या और नंदी दोनों को एक ही डिस्प्ले में रखा जाना संभव नहीं है। इसलिये नर सिंह सत्या और मादा नंदी को बारी-बारी से डिस्प्ले में रखे जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह तय नहीं किया गया है कि इन दोनों में से किस को कितने समय के लिये डिस्प्ले में रखा जाएगा, लेकिन डिस्प्ले में उनके व्यवहार को देखने के बाद यह भी निश्चित हो जाएगा। 
 
अभी सत्या की बारी, एक हफ्ते बाद आएगी नंदी 
वन विहार प्रबंधन ने लगभग 21 दिनों के क्वारेंटाइन के बाद शनिवार को नर सिंह सत्या को डिस्प्ले में भेज दिया। असिस्टेंट डायरेक्टर जैन ने बताया कि एक सप्ताह तक डिस्प्ले में सत्या के व्यवहार पर नजर रखी जाएगी। वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं ऋचा अग्रवाल सत्या के व्यवहार पर निगाह रखेंगे और अटेंडेंट्स से भी उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी लेंगे। इसके बाद ही नंदी को डिस्प्ले में लाने का निर्णय लिया जाएगा, जो अभी क्वारेंटाइन में ही है। उन्होंने बताया कि सत्या का अभी तक का व्यवहार उत्साहवर्धक है। डिस्प्ले में एरिया अधिक होने के कारण सत्या को भरपूर उछलकूद का मौका मिल रहा है। इसके अलावा उसका खानपान और स्वास्थ्य भी एकदम सामान्य है। 
 
Kolar News 10 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.