Video

Advertisement


राजधानी भोपाल में आसमान में छाए बादल
bhopal, MP, cloud cover, possibility of rain, next 24 hours
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 27 एवं 28 जनवरी के दौरान दिन के तापमान में आंशिक गिरावट संभव है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क रहा एवं तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। 
 
मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में सोमवार को हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद के 24 घंटों के दौरान सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद आगामी 30 जनवरी तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार 27 एवं 28 जनवरी के दौरान दिन के तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है।
 
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू और कश्मीर पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है और समुद्र तल से 2.1 और 3.1 किमी ऊपर दिखाई दे रहा है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फ़ेरिक स्तरों में अपने औसत समुद्र तल से 5.8 की किलोमीटर अपने अक्ष के साथ एक द्रोणिका के रूप में 62एपूर्वी देशान्तर एवं उत्तर की ओर 30एउत्तरी अक्षांश तक देखा जा रहा है। वहीं औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती संचरण बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। 
Kolar News 27 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.