Video

Advertisement


जागेश्वर नाथ धाम से निकली विशाल कावड़ पदयात्रा
damoh,Huge Kavad Pad Yatra ,Jageshwar Nath Dham
दमोह। दमोह विधायक राहुल सिंह द्वारा परंपराओं का निर्वहन करते हुए लगातार तीसरे साल विशाल कावड़ पदयात्रा निकाली जा रही है। इस पदयात्रा का शुभारंभ जागेश्वर नाथ धाम से किया गया। जहां पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन करने के बाद कावड़ यात्री बरमान घाट पहुंचे। जहां से सुबह 9:00 बजे विशाल कावड़ पदयात्रा का आगाज किया गया। पदयात्रा के दौरान राहुल सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में कावड़ पदयात्री बरमान घाट से जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर की ओर रवाना हुए।
 
विशाल कावड़ पदयात्रा के पहले दिन सुबह 8:00 बजे 251 मीटर लंबी चुनरी विधायक राहुल सिंह सहित सभी कावड़ पद यात्रियों द्वारा मां नर्मदा को अर्पित की गई। जिसके बाद मां नर्मदा का पूजन अर्चन विधि विधान के साथ हुआ। वही इसके बाद सुबह 9:00 बजे बरमान घाट से जल लेकर कावड़ पदयात्रा शुरू की गई। इस संकल्प कावड़ पदयात्रा का भोजन विश्राम झिरा घाटी सिद्ध धाम में होगा। वही इसके बाद यह संकल्प कावड़ पदयात्रा फिर शुरू होगी। जिसका रात्रि विश्राम महाराजपुर में शाम 7:00 बजे किया जाएगा। 
 
विशाल संकल्प कावड़ पदयात्रा के विषय में विधायक राहुल सिंह ने बताया कि उनके संकल्प के अनुसार लगातार तीसरे वर्ष यह कावड़ पदयात्रा निकाली जा रही है। जो बरमान घाट से शुरू होकर 151 किलोमीटर का सफर करते हुए जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचेगी। जहां बसंत पंचमी के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के पावन जल से अभिषेक किया जाएगा। वहीं इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। बरमान घाट में मां नर्मदा को 251 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाने के बाद इस पदयात्रा का शुभारंभ किया गया है। 
 
Kolar News 24 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.