Video

Advertisement


बादल छंटने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने से एक बार फिर ठंड का दौर शुरू
bhopal,  cloud turning,  cold wave, starts once again , wind becoming northern
भोपाल। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से मप्र से बादल छंटने लगे हैं। शुक्रवार को सुबह से आसमान साफ होने के साथ ही तेज धूप निकली है। हालांकि रात में ठंड बरकरार है और लगातार तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रीवा और श्यौपुरकला में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी 3-4 दिन तक रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहेगा। इसके बाद हवा का रुख बदलने से एक बार फिर बादल छा सकते हैं।'
 
वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं, बादल छंटने लगे
 
मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने मौसम के मिजाज की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। उन्होंने बताया कि इससे बादल छंटने लगे हैं। आसमान साफ हो गया है। साथ ही हवा की रुख भी उत्तरी हो गया है। बादल छंटने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने से एक बार फिर ठंड का दौर शुरू हो गया है।
 
अभी कुछ दिन बने रहते हैं इसी तरह के हालात
 
मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत में हाल ही में बर्फबारी हुई है। वहां से मैदानी इलाके की तरफ आ रही सर्द हवाओं से प्रदेश में ठंड का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। इस तरह की स्थिति अभी 3-4 दिन तक बनी रह सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट हो सकती है।
 
दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी
 
हालांकि आसमान साफ होने के कारण दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। सरवटे ने बताया कि 27 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। उसके प्रभाव से हवा का रुख फिर बदलेगा। वातावरण में नमी आने से बादल छाने लगेंगे।
Kolar News 24 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.