Video

Advertisement


भोपाल समेत प्रदेश के कई ईलाकों में बारिश की संभावना
bhopal,Chances of rain, many areas
भोपाल। मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों पर कंफ्लुएंस ज़ोन बना हुआ है, जिसके कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। यह कंफ्लुएंस ज़ोन उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं दक्षिण-पूर्वी आद्र्र हवाओं के मिलने से बन रहा है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बुधवार से वर्षा की संभावना है।
 
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि बुधवार शाम तक पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन जाएगा। इसके कारण मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में मध्यम वर्षा की उम्मीद है। शहरों की बात करें तो, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, नीमच, शाजापुर, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, सागर और गुना जैसी जगहों पर 17 जनवरी तक अच्छी बारिश हो सकती है।
 
16 जनवरी और 17 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में दिन का तापमान पहले ही गिर चुका है। उम्मीद है कि 17 जनवरी तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। बारिश बंद होने के बाद धूप बढ़ेगी, जिससे दिन का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगेगा। इस अवधि के दौरान, पूर्व और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि बादल छाए रह सकते हैं।
Kolar News 15 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.