Video

Advertisement


पन्ना में बाघों के शिकार की आशंका टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने घोषित किया अलर्ट
panna, Tiger Reserve management ,announces alert , tiger poaching
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र और आसपास के जंगल में पिछलों दिनों हुई बाघों के शिकार की घटनाओं के मद्देनजर पार्क प्रबंधन इनकी सुरक्षा को लेकर सचेत हुआ है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार की आशंका पर रेड अलर्ट घोषित किया है। यह रेड अलर्ट सोमवार से 16 जनवरी तक रहेगा। 
 
टाइगर रिजर्व के उप संचालक जरांडे रामहरि ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि शिकार की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष ऐहतियात बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। रिजर्व के मैदानी और जिम्मेदार अमले से कहा गया है कि संपूर्ण क्षेत्र में गश्त और बढ़ाई जाए। संदेहास्पद गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। 
उल्लेखनीय है कि पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों से आबाद है। यहां 55 से अधिक बाघ हैं। पिछले दिनों यहां बाघों के शिकार हड़कंप मच चुका है। 
Kolar News 14 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.