Video

Advertisement


छत्तीसगढ़ के ओर रवाना हुए बादल मध्यप्रदेश में 12 जनवरी से फिर बारिश की संभावना
bhopal,Badal left, Chhattisgarh, rain , Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश के आसमान पर छाए हुए बर्फीले बादल गुरुवार से छत्तीसगढ़ की तरफ रवाना हो गए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इसके बाद मध्य प्रदेश में ठंड का असर कम होगा। मध्यप्रदेश में गत दिवस जबलपुर, मंडला, सागर, सतना और रीवा समेत पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हुई, लेकिन गुरुवार को मौसम साफ  हो गया है। राजधानी भोपाल गुना, श्योपुर और आसपास के भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। यहां ठंडी हवाएं चलेंगी।
 
12 जनवरी से फिर बारिश की संभावना
 
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वेदर मॉडल से जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार 12 जनवरी के बाद एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। मध्य भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। स्वभाविक है मध्यप्रदेश भी इससे प्रभावित होगा।
 
अगले चौबीस घंटे इन जिलों में बारिश की संभावना
 
विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में तथा सागर, दमोह, होशंगाबाद और गुना जिलों में बिजली चमकने के साथ ही अल्पकालिक ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की। वहीं, प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, खंडवा और बुरहानपुर सहित कई अन्य स्थानों वर्षा या फिर गरज चमक के साथ बौछारे पडऩे की संभावना जताई है।
 
-11 जनवरी के बाद एक ताजा पश्चिमी विच्छोप द्वारा पश्चिमी हिमालयीन क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती संचरण उत्तरी हरियाणा एवं आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।
 
- 8 जनवरी से 9 जनवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
 
-10 जनवरी से पूरे मध्य भारत में मौसम लगभग शुष्क हो जाएगा। 12 जनवरी से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
 
-9 जनवरी से दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और शेष महाराष्ट्र में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी।
Kolar News 9 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.