Video

Advertisement


मप्र में धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में गिरावट जारी
bhopal,Day temperatures continue, fall due , sunlight  MP
भोपाल। वर्तमान में बने दो वेदर सिस्टम के कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी है। बादल और कोहरा बना रहने के कारण रात में न्यूनतम तापमान बढ़ गया है, लेकिन धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में गिरावट बनी हुई है। इंदौर में दिनभर कोहरे का असर रहा। जिसके चलते आज शुक्रवार को भी अनेक जिलों में स्कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया है।
 
उल्‍लेखनीय है कि गुरुवार को मलाजखंड में 11, मंडला और पचमढ़ी में 7, जबलपुर में 2, उमरिया में 1 मिमी बारिश हुई। रतलाम में गुरुवार को तीव्र शीतल दिन रहा और शिवपुरी, गुना, बैतूल और नरसिंहपुर में शीतल दिन रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 4 जनवरी से मौसम साफ होने लगेगा। इसके साथ ही रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।
 
इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता के मुताबिक वर्तमान में एक ट्रफ (द्रोणिका लाइन) दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तरी मप्र से होकर झारखंड तक बना हुआ है। इसके अतिरिक्त एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिणी गुजरात पर बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में नमी आने से प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। साथ ही नमी अधिक होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में कोहरा बना हुआ है।
 
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया वेदर सिस्टम के कारण वर्तमान में पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। शनिवार से बादलों के छंटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। हवा का रुख उत्तरी होने पर प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।
Kolar News 3 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.