Video

Advertisement


साल का सबसे छोटा दिन आज और रात होगी सबसे लम्बी
bhopal,  shortest day, longest and tonight
उज्जैन। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार, 22 दिसम्बर का दिन साल का सबसे छोटा दिन है और रात सबसे लम्बी होगी। दिन जहां 10 घंटे 41 मिनट का होगा, वहीं रात 13 घंटे 19 मिनट की रहेगी। इसके बाद सोमवार, 23 दिसम्बर से सूर्य धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसकने लगेगा और यह मकर संक्रांति पर उत्तरायण हो जाएगा। ऐसा होने पर दिन बड़े और रातें छोटी होने लगेंगी। यह जानकारी उज्जैन स्थित जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्ता ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में दी। 

अधीक्षक डॉ. गुप्ता ने बताया कि वेधशाला में नागरिकों को खगोलीय जानकारी दी जा जाती है, जिनमें प्राचीन पांच यंत्रों से सूर्य की उत्तरायण, दक्षिणायन, उत्तरीय एवं दक्षिणी गोलाद्र्ध, कर्क रेखा, मकर रेखा, विषुवत रेखा की स्थिति आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण हर वर्ष 22 दिसम्बर को सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत होता है, जिससे उत्तरी गोलाद्र्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी लम्बी होती है। इस बार भी रविवार को उज्जैन में सूर्योदय सुबह 7.05 बजे हुआ, जबकि सूर्यास्त शाम 5.46 बजे होगा। इस प्रकार रविवार को दिन की अवधि 10 घंटे 41 मिनट रहेगी, जबकि रात की अवधि 13 घंटे 19 मिनट की होगी। उन्होंने बताया कि खगोल शास्त्र के अनुसार 23 दिसम्बर से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य की गति उत्तर की ओर दिखनी शुरू हो जाएगी और सूर्य का इस प्रकार उत्तरायण होना प्रारम्भ हो जाएगा। इसके चलते सोमवार, 23 दिसम्बर से दिन धीरे-धीरे बड़ा होगा और रात छोटी होने लगेगी। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 21 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा पर लम्बवत होता है। इसी कारण इस दिन, दिन और रात बराबर होते हैं।
Kolar News 22 December 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.