Advertisement
भोपाल। भोपाल में लगातार बढ़ते प्रदूषण और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करने के लिए पूज्य सिंधी पंचायत ईदगाह हिल्स, भोपाल और वेदांत जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने निकले कपिल तुलसानी शुक्रवार को अपनी साइकिल यात्रा (मिशन ग्रीन अर्थ) पूरी करके शुक्रवार को भोपाल लौट आए। भोपाल लौटने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सेवा अध्यक्ष दुर्गेश केसवानी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मनोज रायचंदानी, वासुदेव पंजवानी, सुनील केसवानी, नरेश ललवानी, प्रदीप कुमार, अभिषेक भार्गव, राजेश कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन :
इस दौरान उन्होंने भोपाल की समस्याओं से जुड़ा एक आवेदन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन को सौंपा।इस साईकल यात्रा में तुलसानी मप्र और उप्र के विभिन्न शहरों से होते हुए 10 दिन में लगभग 820 किमी का सफर तय कर दिल्ली पहुंचे। इस यात्रा की शुरुआत बैरागढ़ स्थित संत हिरदाराम जी की कुटिया से 10 दिसम्बर को हुई थी। जिसके बाद वे विदिशा, गंजबासौदा, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा और फरीदाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचे।
यात्रा के प्रमुख उद्देश्य
1. यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के अंदर रखे जहरीले कचरे को हटाया जाए।
2. भोपाल के तालाबों का संरक्षण कर उन्हें स्वच्छ किया जाए।
3. शहर की हरियाली बढ़ाने को लेकर भोपाल के लोग नियमित पौधरोपण करें।
4. सिंगल यूज़ प्लास्टिक पूरी तरह से बैन हो।
5. लोग 2 से 5 किमी तक के सभी कार्य साईकल से करें।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |