Video

Advertisement


मप्र के आठ जिलों में कोल्ड डे घोषित
bhopal, Cold day, declared in eight districts of MP
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में हाड़ कपाने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने के बाद यहां कोल्ड डे घोषित किया गया है। इसमें दतिया 8.4, धार 8.4, गुना 9.6, रायसेन 9.1, रतलाम 8.8, शाजापुर 8.8, श्योपुर 9.0 और उज्जैन में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। गौरतलब है कि रात काे पारा जब 10 डिग्री से कम हो जाता है और तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो तो उसे कोल्ड डे माना जाता है।
 
इधर, भोपाल संभाग में शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में ठंडी हवाएं लगातार आ रही हैं। उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने से यह स्थिति बन रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सभी संभागों के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। भोपाल में सुबह कोहरा छाया है और फिर दिनभर सर्द हवाएं चलेंगी। उत्तरी हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रहेगी। सुबह के समय दृश्यता महज 500 मीटर ही रही। सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य ही रहा, लेकिन पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इधर, नरसिंहपुर में तीव्र शीतल दिन घोषित किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है, वहीं दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कई जिलों में अधिकतम तापमान भी लगातार कम हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सप्ताह से सर्दी और बढ़ेगी। 18 दिसम्बर के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह 21 दिसम्बर तक गुजर जाएगा।
 
यहां शीतलहर की संभावना
आगामी 24 घंटों के दौरान नरसिंहपुर, दतिया, धार, भोपाल, ग्वालियर, गुना, इंदौर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन और रायसेन जिले में शीतलहर की संभावना है।
 
इन जिलों में पड़ेंगी गरज-चमक के साथ बौछारें
मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में मंडला 13.0, सिवनी 8.2, बैतूल 1.6, उमरिया 5.2 और जबलपुर में 3.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आगामी 24 घंटे में होशंगाबाद, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में व अनूपपुर डिंडोरी, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। न्यूनतम तापमान चंबल व इंदौर संभागों को छोडक़र शेष संभागों के जिलों में काफी गिरा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दतिया में दर्ज किया गया।
Kolar News 17 December 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.