Video

Advertisement


उत्तरी हवा चलने से ठंड का असर बढ़ा
bhopal,MP, Cold effect,  north wind.
भोपाल। राजस्थान पर बना सिस्टम पंजाब की तरफ खिसक जाने और हवा का रुख उत्तरी होने से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को ग्वालियर, चंबल और होशंगाबाद संभाग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 2-3 दिन बाद ठंड के तेवर तीखे हो सकते हैं।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने रविवार को बताया कि पिछले दिनों राजस्थान पर अलग-अलग स्थान पर दो प्रेरित चक्रवात बन गए थे। इन सिस्टम के असर से हवा का रुख बदलकर दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हो गया था। इससे वातावरण में नमी बढऩे से बादल छा गए थे। इससे रात का तापमान बढ़ गया था। साथ ही कई स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ी थीं। 
 
सरवटे के मुताबिक वर्तमान में राजस्थान पर बने सिस्टम पंजाब की तरफ खिसक गए हैं, इससे हवा का रुख बदलकर उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आने वाली सर्द हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। अभी 4-5 दिन तक अच्छी ठंड पडऩे की संभावना है। 20 दिसंबर के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया हुआ था। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दो दिन बाद ठंड बढऩे की संभावना जताई है। प्रदेश में सीजन का पहला मावठा पडऩे के बाद सर्दी बढ़ गई हैं।
Kolar News 15 December 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.