Video

Advertisement


राजस्थान में बने चक्रवात से मध्यप्रदेश में छाए बादल
bhopal, Clouds engulfed, Madhya Pradesh, cyclone , rain
भोपाल। राजस्थान में ऊपरी हवा में बने चक्रवाती घेरे के असर से मध्यप्रदेश में गुरुवार सुबह से मौसम बदल गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हैं। कहीं-कहीं से हल्की बारिश के भी समाचार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 दिसम्बर तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। 
 
मध्यप्रदेश के मौसम में गुरुवार सुबह से बदलाव दर्ज किया गया। आसमान में बादल छा गए। होशंगाबाद, पचमढ़ी, हरदा, श्योपुर कलां और भिंड जिले के कुछ हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में ऊपरी हवा में एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश के उत्तरी और मध्य भाग पर दिखाई दे रहा है। प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, रीवा, भोपाल तथा होशंगाबाद संभागों में बादल छाए हुए हैं, वहीं कहीं-कहीं बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने इन संभागों में दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भविष्यवाणी की है। 
 
18 से आएगी ठंड में तेजी
मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला का कहना है कि चक्रवाती घेरे के उत्तर की ओर बढ़ जाने पर 15 दिसम्बर से बादल छाने और बारिश का सिलसिला बंद हो जाएगा, हालांकि 18 दिसम्बर तक प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मौसम ऐसा ही रह सकता है। इसके उपरांत मध्यप्रदेश में बादल छंट जाएंगे और तेज ठंड पड़ना शुरू हो जाएगा। 
Kolar News 12 December 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.