Video

Advertisement


राजधानी में इस बार दिसम्बर में नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड
bhopal, capital,  no cold , December
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों के लिए गुड न्यूज है। दिसम्बर महीने में इस साल कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी जैसे कि पिछले साल पड़ी थी। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा का कहना है कि इस साल भोपाल में ठंड का असर कम रह सकता है।
 
मिश्रा ने भोपाल में दिसम्बर माह के जलवायु का लक्षण बताते हुए कहा कि इस महीने में सर्दी महसूस होने लगती है। यह माह वर्ष का अधिकतम शुष्क महीना है और सामान्य न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस साल सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री है। दिसम्बर में आकाश साफ रहता है लेकिन रविवार से इस बार भोपाल में हल्के बादल छाए हुए हैं। हालांकि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से वहां से आ रही नमी की वजह से बादल छाये हुए हैं।
 
आम तौर पर 25.9 डिग्री रहता है तापमान
दिसम्बर में भोपाल में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। सामान्य तौर पर कोहरा या धुंध छाया हुआ है। दिसम्बर में उत्तरी हवाएं चलती रहने से शीतलहर की भी स्थिति बनती है। हालांकि ठंड में बहुत ही कम मौके आते हैं, जब भोपाल शीतलहर से प्रभावित होता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि उपलब्ध अभिलेख के आधार पर दिसम्बर में 1941 में 32.8 डिग्री अधिकतम और 11 दिसम्बर 1966 को न्यूनतम 3.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। दिसम्बर में भोपाल में वर्ष 1997 में अधिकतम कुल बारिश 137.2 मिमी और 11 दिसम्बर 1967 में 24 घंटों में 66.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
 
10 साल में न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
भोपाल में पिछले 10 वर्ष (2009 से 2018) में वर्ष 2018 में 28 दिसम्बर को सबसे कम न्यनूतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पूर्व वर्ष 2009 में 22 दिसम्बर को 8.6 डिग्री सेल्सियस, 2010 में 5.9, 2011 में 11 दिसम्बर को 8.5 डिग्री 2012 में, 25 दिसम्बर को 7 डिग्री, 2013 में 21 दिसम्बर को 8.6 डिग्री, 2014 में 28 दिसम्बर को 6 डिग्री, 2015 में 5 दिसम्बर को 6 डिग्री, 2016 में 26 दिसम्बर को 7.5 डिग्री तथा 2017 में 18 दिसम्बर को 8.4 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

 

Kolar News 4 December 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.