Video

Advertisement


साध्वी प्रज्ञा पर भाजपा की कार्यवाही को सीएम कमलनाथ ने बताया दिखावटी व नाकाफ़ी
bhopal,CM Kamal Nath,BJP, Sadhvi Pragya
भोपाल। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने के बाद भाजपा ने भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकाल दिया है। इसके साथ ही सत्र के दौरान होने वाले भाजपा संसदीय दल की बैठकों में भी साध्वी प्रज्ञा को नहीं आने का फरमान सुनाया गया है। साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पार्टी ने दो सख्त कदम जरूर उठाए हैं, लेकिन कांग्रेस को भाजपा की कार्यवाही नाकाफी लग रही है और वो साध्वी प्रज्ञा की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग कर रही है। 
 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी साध्वी प्रज्ञा के बयान के बाद उनके खिलाफ की गई कार्यवाही को दिखावटी व नाकाफ़ी बताया है। उन्होंने ट्वीट कर भाजपा से साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा ‘भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर के संसद में गोडसे को लेकर दिये गये बयान पर भाजपा नेतृत्व की उन्हें दोषी मान की गयी कार्यवाही दिखावटी व नाकाफ़ी। उनकी बड़ी गलती की सज़ा काफ़ी छोटी। आगे सीएम कमलनाथ ने कहा ‘यदि भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को ग़लत मान उन्हें दोषी माना है और उनके बयान को वो निंदनीय बता रही है तो उनके इस आचरण पर उनकी सदस्यता समाप्ति की कार्यवाही होना चाहिए। यदि वो गांधी जी के साथ है तो गांधी जी के हत्यारे को महिमा मंडित करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही अविलंब भाजपा को करना चाहिये।
 
Kolar News 29 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.