Video

Advertisement


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदला हवाओं का रुख
bhopal, Winds changed, effect of western disturbance
भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर हवाओं का रुख बदल गया है। वर्तमान में दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हवा चलने से ठंड पर ब्रेक लग गया है। वातावरण में नमी बढऩे से बादल छाने लगे हैं। लोगों को अभी पूरी तरह ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। मौसम के कारण अभी लोगों की दिनचर्या पर भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र से आगे बढ़ जाएगा। उसके बाद मौसम साफ होने के साथ ही हवा की दिशा उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होगी।
 
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से हवा का रुख बदल गया है। उत्तरी हवा का दखल कम होने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ गई है। सरवटे के मुताबिक 2 दिन के अंदर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र से होकर आगे बढ़ जाएगा। इस सिस्टम के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी, बरसात होगी। इस सिस्टम के आगे बढ़ते ही हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी हो जाएगा। उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं से प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी।
 
गुरुवार को चार महानगरों का तापमान
शहर                    अधिकतम              न्यूनतम
भोपाल                   28.4                  14.5
इंदौर                      28.2                 14.4
जबलपुर                28.6                     14.6
ग्वालियर              29.1                     11.0
 
नोट:-तापमान डिग्रीसे. में।
Kolar News 22 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.