Video

Advertisement


मप्र में दिखा पहाड़ों पर बर्फबारी का असर
bhopal, Impact of snowfall, MP weather

भोपाल। राज्य में हल्की सर्दी शुरू हो गई है और इस सप्ताह तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण रात के तापमान में 1.4 डिग्री तक कम हुआ है और अगले तीन दिन तक ऐसा ही बना रहेगा।इस सप्ताह तक तो मौसम लगभग ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि उत्तर से आ रही सर्द हवा के कारण रात के तापमान में गिरावट हुई है। 21 नवंबर तक रात के तापमान में गिरावट का ट्रेंड बना रहेगा। दिन का तापमान लगातार दूसरे दिन 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान यहां पिछले तीन दिन से 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जबकि न्यूनतम कल की तुलना में 1.4 डिग्री गिर कर 14.8 दर्ज किया गया है। ये सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मंगलवार को न्यूनतम 14 डिग्री हो सकता है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री बैतूल में रिकार्ड हुआ है।

अगले तीन दिन तापमान में आएगी गिरावट

पहाड़ों में बर्फबारी होने के साथ ही ठंड का असर मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। रात का तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट आई है। अगले तीन दिन ऐसा ही तापमान बना रहेगा। रात का तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 24 घंटे पहले 16.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

पहाड़ों में बर्फबारी व उत्तरी हवा चलने ने बढ़ी सिहरन

पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने के साथ अब यहां से टकराकर उत्तरी हवा आने लगी है। सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक सिहरन बढ़ाने वाली सर्द हवा चली, जिसके चलते लोगों ने ठंड का अहसास किया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम पूरी तरह से साफ है। साथ ही दक्षिण-पूर्वी की जगह अब पूरी तरह से उत्तरी हवा आ रही है। सोमवार को 4 से 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार हवा चली। एके शुक्ला के अनुसार पहाड़ों से टकराकर उत्तरी हवा आ रही हैं, इससे अब दिन के साथ रात के तापमान में गिरावट आएगी।

रात का तापमान एक डिग्री बढ़ा

होशंगाबाद में पूर्व से आ रही हवा की रफ्तार कम होने और हल्के बादल आने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। रात का तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक रात पहले तापमान 16.6 डिग्री था। दिन का तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी नवंबर में ऐसा ही मौसम रहेगा। सोमवार को सुबह से ही हवा कुछ कम चल रही थी। होशंगाबाद में रात के तापमान में उछाल आया है। हालांकि दो दिन बाद फिर तापमान में कमी आएगी। होशंगाबाद के अलावा पचमढ़ी का तापमान भी एक डिग्री बढ़ा है। तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है। एक रात पहले तापमान 9.8 डिग्री था।

 

Kolar News 19 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.