Video

Advertisement


भारत के 47 वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस बोबड़े
bhopal, Justice Bobde,Chief Justice of India
भोपाल। न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े ने आज सोमवार को भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के रविवार को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद जस्टिस बोबड़े भारत के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। पूर्व में वह 16 अक्टूबर 2012 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद संभालने पर मप्र भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जस्टिस बोबड़े को भारत का मुख्य न्यायाधीश बनने पर बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा ‘भारत के 47 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े को बधाई। मैं आगे उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं’।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘भारत के 47वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री शरद अरविंद बोबडे जी को  हार्दिक बधाई एवं आपके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं’।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जस्टिस बोबड़े को शुभकामना देते हुए कहा ‘मध्यप्रदेश के लिए ये सम्मान की बात है कि यहां के हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस रहे न्यायमूर्ति श्री अरविंद बोबडे जी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बने हैं। अपनी न्यायप्रियता के लिए पहचाने जाने वाले श्री बोबडे को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं!
Kolar News 18 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.