Advertisement
उज्जैन। इंदौर में खेले गए टेस्ट मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह हराने वाली भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने रविवार को सुबह उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किये। उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना और अभिषेक भी किया। इस दौरान भारतीय टीम का सपोर्टिंग स्टाफ भी उनके साथ मौजूद रहा।
भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री रविवार को सुबह 8.30 बजे सपोर्टिंग स्टाफ के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां संभागीय क्रिकेट के उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी और आयुक्त सचिव डॉ संजीव जैन ने उनका स्वागत कर अगवानी की। रवि शास्त्री और उनके साथ आए लोगों ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर राजाधिराज भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सभी सदस्य ने अलग-अलग गर्भग्रह में जाकर बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने हॉल में बैठकर महाकाल का ध्यान किया। महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु ने पूजन-अभिषेक संपन्न कराया। इसके बाद रवि शास्त्री एवं सपोर्टिंग स्टाफ काल भैरव मंदिर पहुंचे और भगवान काल भैरव के दर्शन किए। यहां पूजन-अर्चन के बाद सभी सदस्य इंदौर के लिए रवाना हो गए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |