Video

Advertisement


रायसेन के औबेदुल्लागंज में पिकअप पलटने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची एफआरव्ही, घायलों को पहुँचाया अस्पताल
police


भोपाल। रायसेन जिले के थाना औबेदुल्लागंज क्षेत्र में 34 मील के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हुए 12 व्यक्तियों को डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआरव्ही एवं चिकित्सा वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल औबेदुल्लागंज पहुँचाया।
23 अक्टूबर को दुर्घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र की एफआरव्ही को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल-112 के प्रधान आरक्षक श्री विनय दुबे, प्रधान आरक्षक श्री दुर्गेश तथा पायलट श्री करण एवं श्री महेन्द्र ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्य प्रारंभ किया। दुर्घटना में घायल सभी 12 व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल औबेदुल्लागंज में भर्ती कराया।
डायल-112 की यह त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही आपात परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सहायता के लिए रवाना होना, घटनास्थल पर पहुँचकर राहत कार्य करना और घायलों को अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था करना पुलिस की जनहितैषी कार्यशैली का परिचायक है। मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

Kolar News 24 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.