Advertisement
भोपाल।सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश से नशे के खिलाफ संदेश लेकर मोटरसाइकिल रैली निकलेगी। 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में होने वाली एकता परेड में शामिल होने के लिए यह रैली निकाली जा रही है।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस रैली को डीजीपी कैलाश मकवाणा कल 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लाल परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
*14 राज्यों के 146 जवान भोपाल से होंगे रवाना -*
इस रैली में मध्यप्रदेश के 7 पुलिस राइडर्स के साथ 13 अन्य राज्यों के 139 राइडर्स शामिल हैं। ये सभी जोन-2 सेंट्रल और जोन-4 नॉर्थ ईस्ट के हैं। भोपाल से रवाना होकर ये दल प्रदेश के तय रूट से गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर पहुंचेगा।
रैली में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल, मेघालय, असम और सिक्किम के 146 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
रैली के दौरान रास्ते में पड़ने वाले जिलों में सुरक्षा, रात्रि विश्राम और स्वागत की व्यवस्था के निर्देश दे दिए गए हैं। जगह-जगह नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे। रैली 31 अक्टूबर को एकता नगर में खत्म होगी, जहां सभी टीमें राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होंगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |