Advertisement
भोपाल। दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेन में यात्री के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो यात्रियों ने बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के अनुसार ट्रेन में वेंडर्स द्वारा रास्ता रोके जाने से यात्रियों को निकलने में परेशानी हो रही थी। पीड़ित अरमान ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इससे कोच में हंगामे की स्थिति बन गई।घटना के दौरान मौके पर एक महिला पुलिसकर्मी नजर आई। हालांकि घटना के समय आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी और उनकी भूमिका को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आमला में दर्ज हुई थी एफआईआर
रानी कमलापति स्टेशन के जीआरपी थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने पहले आमला में एफआईआर दर्ज कराई थी। वहां से डायरी ट्रांसफर होने के बाद रानी कमलापति जीआरपी में असल कायमी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात वेंडर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी के मुताबिक तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।घटना ने दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |