Video

Advertisement


अयोध्या नगर पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और देर रात गदर मचाने वाले 3 बदमाश को भेजा जेल
police


भोपाल।  अयोध्या नगर पुलिस ने  घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की। दिनांक 28.09.2026 को फरियादी रामाधर मालवीय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 12:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी विनोद लोधी, चेतन लोधी, राहुल और उसके साथी आए। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े ऑटो क्रमांक MP 04 ZS 6443 में तोड़फोड़ की, गंदी गालियां दीं और घर में घुसकर लाठी-डंडों से परिवार के साथ मारपीट कर घर में भी तोड़फोड़ की।

रिपोर्ट पर थाना अयोध्या नगर में अपराध क्रमांक 500/26 धारा 333, 324(4), 115(2), 296(B), 351(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विनोद लोधी पिता स्व. जय सिंह लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्रीन सिटी कॉलोनी सूखीसेवनिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

आरोपी विनोद लोधी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ थाना छोला मंदिर, सूखी सेवनिया और अयोध्या नगर में मारपीट, SC/ST एक्ट सहित 8 अपराध पहले से दर्ज हैं।

*घटना क्रमांक 2: देर रात गदर मचाने वाले 2 बदमाश भी पकड़ाए*
इसी क्रम में दिनांक 17.10.2026 को देर रात्रि क्षेत्र में गदर करने वाले 2 आरोपियों -
1. बब्लू लोधी पिता हरिशंकर लोधी उम्र 22 साल निवासी शंकर खदान अयोध्या नगर
2. अनिरुद्ध गौर पिता गया प्रसाद गौर उम्र 24 साल निवासी भवानी धाम फेस 01 नरेला शंकरी

को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

*पुलिस टीम की भूमिका*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, सउनि मनोज कछवाहा, प्रधान आरक्षक मनीष मिश्रा, राजकुमार गोयल, अतुल सिंह, अमित व्यास, बृजेश सिंह, रूपेश जादौन, आरक्षक अजय सिंह, मनमोहन, हतेन्द्र सिंह, हेमन्त कुमार, राजेन्द्र साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Kolar News 19 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.