Video

Advertisement


सिविल अस्पताल में मरीजों की सुनवाई नहीं
जनता परेशान

 

कलेक्टर को पत्र

बैरागढ़ सिविल अस्पताल में मरीजों की सुनवाई नहीं हो रही है। तीन माह में 4 गर्भवती महिलाओं की मौत गंभीर मामला है। अस्पताल अधीक्षक को तत्काल हटाकर मामले की जांच कराई जाए।

सामाजिक कार्यकर्ता दौलतसिंह चौहान ने कलेक्टर तरुण पिथोड़े को पत्र लिखकर यह बात कही है। श्री चौहान ने कहा है कि अधीक्षक लंबे समय से यहां पदस्थ हैं, यह स्थानांतरण नीति के खिलाफ है। पिछले दिनों एक किशोरी पर दबाव डालकर उसका मेडिकल नहीं होने दिया गया। इस तरह की घटनाओं से जनता परेशान है। श्री चौहान ने कलेक्टर से कहा है कि आपके निरीक्षण के बाद अस्पताल में फिर से अव्यवस्थाएं हो गई हैं। मरीजों को बाहर जांच कराने पर मजबूर किया जा रहा है। तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने भी अस्पताल अधीक्षक डा. अलका परगनिहा पर मनमानी करने एवं कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मंत्री को भी पत्र लिखा गया है।

Kolar News 3 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.