Video

Advertisement


भोपाल में नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित लगी प्रदर्शनी
न्याय संहिता प्रदर्शन


भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर आयोजित नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी लगाई गई।  प्रदर्शनी में बताया गया कि अपराध की सूचना मिलने से लेकर अदालत के अंतिम फैसले तक पूरी न्याय प्रक्रिया कैसे काम करती है।  प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण (14 विशेष ज़ोन में सजीव चित्रण) रहा।क्राइम सीन और फॉरेंसिक जाँच: 3D मॉडल के माध्यम से घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने और अनिवार्य वीडियो रिकॉर्डिंग का सजीव प्रदर्शन।
डायल-112 & स्टेट कमांड सेंटर: आपातकालीन सेवाओं की आधुनिक तकनीकी क्षमताओं का लाइव डिस्प्ले।
थाना व कोर्टरूम मॉडल: पुलिस थाने की कार्यप्रणाली, ई-एफआईआर, ज़ीरो एफआईआर और न्यायालयीन सुनवाई की वास्तविक प्रक्रिया।फॉरेंसिक लैब (FSL): डीएनए, फिंगरप्रिंट, बैलिस्टिक एवं डिजिटल फॉरेंसिक का लाइव प्रदर्शन।
साइबर सुरक्षा जागरूकता: ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय ('सेफ क्लिक अभियान') और महिला हेल्प डेस्क की जानकारी।
लाइव डिजिटल क्विज़: युवाओं और विद्यार्थियों के लिए कानून पर आधारित रोचक क्विज़ काउंटर।
आम नागरिक, विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा और कानून को समझने के इच्छुक सभी प्रबुद्धजन। नई कानूनी व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग को करीब से समझने का यह बेहतरीन अवसर है। यह प्रदर्शनी न्याय संहिता के संबंध में जानकारी प्रदान करने के लिए है।  - इस के अंतर्गत पीड़ित केंद्रित न्याय व्यवस्था कैसे संचालित होती है , पुलिस की कार्यवाही और अनुसंधान कैसे होता है, फ़ॉरेसिक साइंस का कार्य कैसे चलता है , अभियोजन, जेल इत्यादि संस्थाएं कैसे कार्य करती है न्यायालय का कार्य कैसे होता है और आधुनिक तकनीक से किस परकार न्यायिक प्रक्रिया बेहतर हुई है ।

Kolar News 5 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.