Advertisement
भोपाल। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के पूर्व शहर में अवैध मादक पदार्थ परिवहन एवं विक्रय करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये है। निर्देशो के पालन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी टीटी नगर निरीक्षक गौरव सिंह दोहर द्वारा अवैध रुप से शराब व मादक पदार्थ बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कि गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस माता मंदिर 56 की लाइन पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति एक्टिवा से जा रहा था। नाम पता पूछने पर जिसने अपना नाम संतोष लोंडे बताया। चेकिंग के दौरान उसकी एक्टिवा गाडी में रखी हरे रंग की प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली गई। बोरी के अंदर देशी मदिरा प्लेन के क्वाटर रखे हुये पाये गये। जिसे चैक करने पर देशी मदिरा प्लेन के कुल 310 क्वाटर, कुल शराब 55 लीटर 800 मि.ली. पायी गई। आरोपी पर अप.क्र.820 /26 धारा 34(2) आबकारी अधि. का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी संतोष लोंडे के विरूध्द थाना टी.टी. नगर मे पूर्व से मारपीट एवं आबकारी अधि. के 11 अपराध पंजीबद्ध है ।
जब्त मालः- 55 लीटर 800 मी.ली. देशी मदिरा कीमत 21,700/- रुपये
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |