Advertisement
परिजनों ने शव रखकर दिया धरना, मांगी आर्थिक सहायता
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में खाद के एक गोडाउन की छत के शेड में काम करते समय 35 फीट ऊंचाई से गिरे एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने पीएम के बाद मृतक के शव को ले जाकर फैक्ट्री के सामने रखकर प्रदर्शन किया। जिस पर पुलिस ने ज्ञापन लेकर परिजनों का धरना समाप्त कराया।
अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार जगदीश विश्वकर्मा (38) क्रेश झुग्गीबस्ती अयोध्या नगर में रहता था और मजदूरी करता था। मृतक के रिश्तेदार राहुल सूर्यवंशी ने बताया कि जगदीश औद्योगिक क्षेत्र स्थित खाद बीज की एक फैक्ट्री के छत की मरम्मत के लिए दो दिनों से जा रहा थ। शुक्रवार को गोडाउन की छत पर लगी चादर में डामर लगाने का काम चल रहा था। तभी वह 35 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। घटना के बाद तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे चेक कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर हमीदिया अस्पताल में पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
मृतक के परिजनों ने पीएम के बाद शव को फैक्ट्री के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। जहां एक घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों की मांग मानते हुए, उनको लिखित में भरोसा दिलाया कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस दौरान उन्हें तत्कल दस हजार की आर्थिक सहायता दी गई। मृतक के परिवार में पांच बच्चियां और एक बच्चा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |