Advertisement
भोपाल।थाना कोलार रोड पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफास किया है। आरोपियों से नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात, बर्तन, सिक्के व मूर्ति, कार तथा मोबाईल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों के विरुद्ध देश के कई राज्यों एवं म.प्र. के कई जिलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। थाना कोलार व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया। अपराधों में पूछताछ के लिए आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड में लिया गया है। आपको बता दें थाना कोलार रोड भोपाल में 11 सितम्बर को फरियादी विजय कुमार दुबे ने रिपोर्ट किया कि 10 सितंबर को करीबन 9 बजे ड्यूटी पर गए थे। घर पर पत्नी वसुधा दुबे थी जो करीबन 11.30 बजे घर पर ताला लगा कर उज्जैन चली गई थी। चोरों ने घर में रखे लोन के 10 लाख रू. व सोने चांदी के जेवरात, सिक्के व बर्तन तथा मूर्ति चुराकर भाग गए। टीम गठित कर घटना स्थल से सोनकच्छ देवास तक के करीब 1500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। साक्ष्य व हुलिया के आधार पर आरोपीगण दीपक गुर्जर, पवन आर्य, रोहित पाल व देवेन्द्र गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। जिनके द्वारा घटना दिनांक समय चारों आरोपियों द्वारा कार से भोपाल आकर उक्त चोरी करना स्वीकार किया। जिससे प्रकरण में चोरी गयी नगदी, सोने चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्ति व सिक्के जब्त किया गया। अन्य आरोपियों व अन्य प्रकरणों में पूछताछ करने हेतु पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपीगणों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों एवं म.प्र. के विभिन्न जिलों के थानों में भी हैं आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं । कार्यवाही में थाना कोलार रोड से थाना प्रभारी कोलार निरीक्षक संजय सिंह सोनी की टीम ने कार्रवाई की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |