Video

Advertisement


RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी हत्याकांड में नए सुराग, रूममेट से मिली अहम जानकारी
 New clues in RTO Inspector Meenakshi murder case; crucial information obtained from roommate.

 

भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की मौत के मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ने के साथ कई जानकारियां सामने आ रही हैं। मीनाक्षी रविवार शाम करीब 7 बजे अपनी रूममेट कृतिका और तीन साल की बेटी के साथ घर पहुंची थीं। रात में खाना खाने के बाद कृतिका बच्ची के साथ दूसरे कमरे में सो गई। सुबह उठने पर उसने मीनाक्षी को कमरे में मृत पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मीनाक्षी का करीब दो साल पहले पति से तलाक हो चुका था। शादी से पहले वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं और इसी दौरान उनकी मुलाकात पवन कुमार द्विवेदी से हुई थी। दोनों की पहचान इंदौर के एक कोचिंग सेंटर के दौरान हुई थी। पुलिस घटना स्थल की स्थिति और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी देखा जा रहा है कि घटना घर के आंगन में हुई और इसके बाद शव को कमरे तक ले जाया गया। पुलिस मीनाक्षी के परिचितों और घटना से पहले उनके संपर्क में रहे लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार मीनाक्षी सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और अपनी तीन साल की बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती थीं। पुलिस को यह भी पता चला है कि उनका परिचित पवन घटना से करीब दो दिन पहले सीधी से भोपाल आया था और मीनाक्षी के साथ घर में रुका था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। हत्या की वजह और घटना में शामिल व्यक्ति की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

 

 

Kolar News 21 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.