Video

Advertisement


विक्रम सिंह मौत मामला: 7 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में
Vikram Singh death case: 7 accused arrested, one minor also detained.

 

दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार सी. विक्रम सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। बताया गया है कि विक्रम सिंह के साथ मारपीट के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मणिपुर के लोगों में नाराजगी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी गांव की है। विक्रम सिंह ने अपने घर के बाहर देर रात डिलीवरी कर्मचारियों और ढाबा कर्मियों के शोर-शराबे पर आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि बहस बढ़ने के बाद उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के DCP विनीत कुमार ने भी विवाद के बाद मारपीट और चोट लगने की पुष्टि की है।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद के बाद कुछ लोग विक्रम सिंह के घर तक पहुंच गए थे। प्रत्यक्षदर्शी संधम नेरोदा देवी ने बताया कि शुरुआत में उन्हें घटना की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। बाद में स्थानीय लोगों के ग्रुप में विक्रम सिंह की मौत की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

Kolar News 8 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.