Advertisement
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अनिल बेहरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 37 वर्षीय अनिल बेहरा ग्राम लिबरा, थाना तमनार का निवासी है और पुलिस बल पर प्राणघातक हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर अपराधों में नामजद आरोपी था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना तमनार में अपराध क्रमांक 303/2025, 306/2025, 307/2025 और 308/2025 दर्ज हैं। विवेचना के दौरान पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा देता रहा। 10 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव लिबरा लौटा है।
सूचना मिलते ही तमनार और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी से CHP चौक हिंसा मामले की जांच को और गति मिलेगी। पुलिस अन्य सह-आरोपियों की तलाश में भी जुटी है और मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |