Video

Advertisement


इंदौर में मां के खाते से 80 लाख रुपए निकले, बेटी-दामाद पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
 withdrawn , mother

इंदौर के आजाद नगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर उनकी बेटी और दामाद के खिलाफ करीब 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। महिला के मुताबिक उनके पति बिजली वितरण कंपनी में कार्यरत थे और निधन के बाद परिवार को विभाग की ओर से करीब 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और अन्य देय राशि मिली थी। आरोप है कि उनकी बेटी ने उनकी जानकारी और सहमति के बिना बैंक खाते से यह रकम निकाल ली। जिला न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक लेन-देन और संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

महिला का कहना है कि खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बेटी से पैसे वापस मांगे। इसके बाद बेटी ने करीब 36 लाख रुपए लौटा दिए, लेकिन बाकी रकम वापस नहीं की। महिला के मुताबिक कई बार बातचीत और समझाने के बावजूद उसे शेष राशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब आजाद नगर पुलिस मामले में बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 7 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.