Video

Advertisement


रायपुर नगर निगम की कार्रवाई, होटल पर 8 हजार का जुर्माना और अवैध प्रचार सामग्री जब्त
Raipur Municipal Corporation , hotel, publicity material

रायपुर नगर निगम ने शहर में स्वच्छता और सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण को लेकर दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई जोन-5 के चंगोराभाठा रिंग रोड-1 स्थित सार्वजनिक ओवरब्रिज पर की गई, जहां बिना अनुमति प्रचार-प्रसार के लिए दीवारों पर पेंटिंग कराई जा रही थी। सूचना मिलने पर नगर निगम की मॉनिटरिंग टीम मौके पर पहुंची और अवैध गतिविधि को तत्काल रुकवाते हुए प्रचार सामग्री जब्त कर ली।

 

दूसरी कार्रवाई पचपेड़ी नाका स्थित महावीर थाली होटल में की गई, जहां निरीक्षण के दौरान गंदगी और स्वच्छता संबंधी खामियां पाई गईं। नगर निगम ने होटल संचालक पर 8 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया। निगम अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति प्रचार-प्रसार और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.