Video

Advertisement


कटनी में DRI की बड़ी कार्रवाई, गोयनका ज्वेलर्स से विदेशी मार्किंग वाला सोना जब्त
DRI operation,  Katni; gold , foreign , Goenka Jewellers

कटनी में विदेशी मूल के सोने की तस्करी के शक में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सराफा बाजार स्थित गोयनका ज्वेलर्स पर छापा मारा। इससे पहले कटनी रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्धों से 748.10 ग्राम विदेशी मूल की सोने की छड़ बरामद की गई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह सोना गोयनका ज्वेलर्स तक पहुंचाया जाना था। इसके बाद दुकान की तलाशी में “VALCAMBI SUISSE 100 g GOLD” मार्किंग वाली विदेशी सोने की बिस्किट, सोने के कटे हुए टुकड़े और अन्य सामग्री समेत करीब 220 ग्राम सोना जब्त किया गया। आयात संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर डीआरआई ने सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया।

डीआरआई को आशंका है कि बरामद सोना तस्करी के जरिए भारत लाया गया था। जांच एजेंसी अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विदेशी सोना कटनी तक किन माध्यमों से पहुंच रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस मामले में गोयनका ज्वेलर्स के संचालक अरुण गोयनका को पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनसे आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.