Advertisement
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार रीना अख्तर पिछले 21 वर्षों से भारत में रह रही थी। हाल ही में वह बांग्लादेश से लौटकर रायपुर आई थी और करीब एक सप्ताह पहले भिलाई के सेक्टर-5 स्थित अपने परिचित के यहां पहुंची थी। सूचना मिलने पर एटीएस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और आगे की कार्रवाई के लिए रायपुर भेज दिया।
प्रारंभिक पूछताछ में रीना अख्तर ने बताया कि वह 14 वर्ष की उम्र में बांग्लादेश से मुंबई पहुंची थी और वहां से ट्रेन के जरिए भिलाई आई। पहले वह करीब 16 वर्षों तक सेक्टर-5 में रही, जबकि वर्ष 2021 में रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में मकान बनाकर रहने लगी। पुलिस के मुताबिक, उसकी भारत में मौजूदगी, यात्रा के दस्तावेज और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |