Video

Advertisement


भिलाई स्टील प्लांट चोरी मामला: CISF के 7 जवान सस्पेंड, अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार
 Bhilai Steel Plant, theft case: 7 CISF personnel suspended

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से 250 टन लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक की कथित चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा में लापरवाही के आरोप में सात जवानों को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले बीएसपी की विभागीय जांच में जीएम हिमांशु भूषण मलिक, इंजीनियर एसोसिएट मनोज कुमार देवांगन और नॉन-एग्जीक्यूटिव धनंजय वर्मा को निलंबित किया गया था। पुलिस जीएम और इंजीनियर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

 

दुर्ग पुलिस इस मामले में अब तक बीएसपी अधिकारियों, कर्मचारियों, ट्रांसपोर्टर और सुपरवाइजर समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं सीआईएसएफ के निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के सात जवानों से पूछताछ के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर, चोरी हुए ऑस्ट्रेलियन कोक के नमूनों की जांच रिपोर्ट दो महीने बाद भी नहीं आई है। पुलिस का दावा है कि एक आरोपी ने कोक चोरी कर ग्राम खपरी में डंप करने की बात स्वीकार की है, जबकि अंतिम पुष्टि माइनिंग विभाग की रिपोर्ट और बीएसपी की जांच के बाद ही हो सकेगी।

Priyanshi Chaturvedi 27 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.