Video

Advertisement


उद्घाटन से पहले ही फटी भारतमाला की 6-लेन सड़क, 35 मीटर तक आई दरारें
Bharatmala road , cracks , 35 meters long ,inauguration.

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत बन रही भारतमाला परियोजना की 6-लेन एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से पहले ही सवालों के घेरे में आ गई है। एनएच-130 सीडी के सरगी-बासनवाही सेक्शन में सड़क करीब 35 मीटर तक बीच से फट गई है। यह वही हिस्सा है, जहां केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रस्तावित ड्राइव टेस्ट की तैयारी चल रही थी। मामला सामने आने के बाद एनएचएआई ने दरारों में सीमेंट भरकर अस्थायी मरम्मत शुरू कर दी है। इस सड़क का निर्माण दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (डीबीएल) ने किया है, जिसे अगले 15 वर्षों तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

 

एनएचएआई ने सड़क में आई दरारों के लिए लगातार हो रही भारी बारिश और शोल्डर धंसने को जिम्मेदार बताया है। परियोजना निदेशक शमशेर सिंह के अनुसार निर्माण कंपनी को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल अस्थायी सुधार कार्य जारी है, जबकि स्थायी मरम्मत बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद कराई जाएगी। करीब 4,145 करोड़ रुपये की लागत वाला यह कॉरिडोर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जोड़ते हुए विशाखापट्टनम बंदरगाह तक सीधा व्यापारिक संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 25 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.