Video

Advertisement


इंदौर ड्रग्स-सट्टा केस में जांच तेज, नाना पटवारी से फिर पूछताछ; फरार आरोपियों की तलाश जारी
Indore drugs ,betting case, Nana Patwari, continues

इंदौर के चर्चित ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक युवती द्वारा पेश किए गए शुभम वैली प्लॉट से जुड़े एग्रीमेंट को जब्त किया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि नाना पटवारी ने किस आधार पर यह एग्रीमेंट कराया और इसमें बिल्डर सुमित मंत्री की क्या भूमिका रही। युवती का आरोप है कि पैसे देने के बावजूद उसे न तो प्लॉट मिला और न ही पूरी राशि वापस की गई। मामले में शुभम वैली के सभी दस्तावेज तलब कर उनकी जांच की जा रही है।

वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में चित्तौड़गढ़ पहुंची टीम खाली हाथ लौट आई। मुख्य आरोपी संजय कौशल उर्फ रॉनी की रिमांड के दौरान बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने सट्टे से जुड़े एक अन्य आरोपी अमित कौशल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसी बीच बिल्डर सुमित मंत्री के फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के जरिए जांच से बचने की कोशिश भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.