Video

Advertisement


संपत्ति के लालच में रची गई थी बुजुर्ग दंपती की हत्या, करीबी महिला रिश्तेदार समेत तीन गिरफ्तार
Elderly couple

भोपाल के ऐशबाग स्थित चर्चित बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी हेमंत फिलोमन और उनकी पत्नी, सेवानिवृत्त सरकारी नर्स शकुंतला बारिक की हत्या संपत्ति के विवाद और लालच के चलते की गई थी। इस मामले में मृतक दंपती की एक करीबी महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। 24 जून को दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी, जबकि 26 जून को सुदामा नगर स्थित उनके घर से दोनों के शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुए थे।

 

मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी और करीब 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने महिला रिश्तेदार के अलावा दो सगे भाइयों—कजलीखेड़ा निवासी श्रीकांत और शशिकांत—को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने दोनों संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज जारी कर उन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 15 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.