Video

Advertisement


जबलपुर के सेंट एलॉयसियस स्कूल में धर्म परिवर्तन के आरोप पर हंगामा
St. Aloysius School, Jabalpur ,  religious conversion

जबलपुर के सेंट एलॉयसियस स्कूल में मंगलवार को धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्कूल परिसर पहुंचे और अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। पुलिस द्वारा रोकने पर धक्का-मुक्की और झड़प हुई, जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। मौके पर कैंट, गोरा बाजार और गोरखपुर थाना पुलिस ने पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और प्रदर्शनकारियों को परिसर से बाहर किया।

 

हिंदू संगठन का आरोप है कि स्कूल के कुछ हिंदू कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन और चर्च जाने का दबाव बनाया जा रहा था। सफाई कर्मचारी राजेश कुमार ने दावा किया कि 12 साल से स्कूल में कार्यरत रहने के बावजूद पिछले तीन महीनों से उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया और इनकार करने पर बिना नोटिस नौकरी से निकाल दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसी शिकायत के आधार पर विरोध दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Priyanshi Chaturvedi 14 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.