Video

Advertisement


भोपाल में कपड़ा कारोबारी पर जानलेवा हमला: 3 सेकंड में ताबड़तोड़ चाकू से वार
Lethal attack , textile trader,  Bhopal: Rapid-fire knife

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में सोमवार दोपहर कपड़ा कारोबारी नीरज जिनयानी पर दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सेवा सदन के पीछे स्थित उनके मैचिंग सेंटर के बाहर हुई इस वारदात में हमलावरों ने महज तीन सेकंड के भीतर लगातार दो वार किए। दूसरे वार में चाकू उनकी पीठ में धंस गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद नीरज करीब 20 फीट तक जान बचाने के लिए दौड़ते रहे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, नीरज जिनयानी दुकान खोलने के बाद बाहर अपनी एक्टिवा पर बैठे थे, तभी पीछे से आए दो युवकों ने बिना किसी बहस या विवाद के अचानक हमला कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल कारोबारी को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही बैरागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Priyanshi Chaturvedi 13 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.