Advertisement
ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर करीब 15 लाख रुपये की लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। तिलपता गोलचक्कर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश पर बदमाश भाग निकले और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके दो अन्य साथियों को जंगल में चलाए गए कांबिंग अभियान के दौरान पकड़ लिया गया।
यह वारदात 4 जुलाई की रात हुई थी, जब बदमाश विला में घुसकर महिला को चाकू दिखाकर धमकाने के बाद सोने के जेवर और 35 हजार रुपये नकद लूट ले गए थे। पीड़िता ने आरोपी का चेहरा देखने की बात कही थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर लूट के सामान की बरामदगी और पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |