Advertisement
भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती हेमंत फिलेमोन और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की हत्या मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों के CCTV फुटेज जारी किए हैं। दोनों आरोपी रेनकोट और ग्लब्स पहने हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस का मानना है कि वारदात पेशेवर शूटरों ने अंजाम दी और पहचान छिपाने के लिए बारिश का फायदा उठाया। आरोपियों की जानकारी देने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। अब तक 500 से अधिक CCTV फुटेज और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा चुकी है।
जांच में पुलिस को सुपारी किलिंग का शक है। वारदात से चार दिन पहले दंपती के घर में रहने वाला एक किराएदार अचानक लापता हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, मृतक हेमंत फिलेमोन के पास मिले 10 क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन और बार-बार फोन-सिम बदलने की जानकारी भी जांच का अहम हिस्सा बनी हुई है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपी केवल दंपती के मोबाइल फोन ही अपने साथ क्यों ले गए।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |