Advertisement
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर खुद को निर्दोष बताया है। सोनम ने कहा कि उसे झूठे आरोपों में फंसाया गया है और वह ट्रायल में पूरा सहयोग कर रही है। मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला 14 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया। इससे पहले कोर्ट ने मामले की जांच और ट्रायल की प्रगति पर भी सवाल उठाए थे।
सुनवाई के बाद राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने सोनम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे पूरी साजिश की मास्टरमाइंड बताया। उन्होंने दावा किया कि यदि सोनम निर्दोष होती तो राजा को संभावित खतरे से आगाह करती। उमा रघुवंशी ने कहा कि उनका बेटा आरोपियों को जानता तक नहीं था और उसे सुनियोजित साजिश के तहत रास्ते से हटाया गया। साथ ही उन्होंने मामले की सुनवाई में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |