Video

Advertisement


बीमा बोनस के नाम पर विधवा महिला से 70 हजार की साइबर ठगी
Widow defrauded ,  cyber scam,  insurance bonus

 

जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीमा पॉलिसी पर बोनस दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक विधवा महिला से 69,997 रुपये ठग लिए। महिला के पति नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) में कर्मचारी थे, जिनका वर्ष 2024 में निधन हो गया था। एक व्यक्ति ने खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताकर महिला और उनके दिवंगत पति की जानकारी साझा की, जिससे महिला को उस पर भरोसा हो गया।

आरोपी ने बोनस राशि दिलाने के नाम पर चार अलग-अलग क्यूआर कोड भेजे और रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा। महिला ने तीन बार 14,999 रुपये और एक बार 25,000 रुपये भेज दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर साइबर ठग की तलाश में जुटी है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 10 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.